Connect with us
Major Shashi Mehta of haldwani uttarakhand biography

Home / उत्तराखण्ड / बधाई : उत्तराखंड की मेजर शशि मेहता 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई चयनित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई : उत्तराखंड की मेजर शशि मेहता 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई चयनित

1 min read

Major Shashi Mehta Biography: राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र की रहने वाली है मेजर शशि, ताइवान में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व….

Major Shashi Mehta Biography
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र की रहने वाली मेजर शशि मेहता की, जिन्हें 01 और 02 दिसंबर को ताइवान में आयोजित होने वाली 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर मिला है। मेजर शशि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Major Shashi Mehta Biography)
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी की स्नेहा चौहान ने जूडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक बढ़ाया देश का मान

आपको बता दें कि मेजर शशि मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मल्ली बमोरी, सैनिक कॉलोनी हल्द्वानी की रहने वाली हैं। तथा वर्तमान में देहरादून में तैनात हैं। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली शशि के पिता पान सिंह मेहता और माता इंद्रा मेहता हल्द्वानी में ही रहते हैं। बता दें कि शशि इससे पहले वर्ष 2022 में 24 घंटे की दौड़ और 2023 में 100 किमी दौड़ एशिया चैम्पियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ताइवान रवाना होने की तैयारियां करते हुए उन्होने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 घंटे में अधिकतम दूरी दौड़ने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करना है। बताते चलें कि वर्तमान में यह रिकॉर्ड 204 किमी है। शशि को इसे तोड़ने के लिए 24 घंटे में 204+ किमी0 के दौड़ लगानी होगी। शशि मेहता ने इससे पूर्व भी 8 घंटे 52 मिनट में 100 किलोमीटर रेस को खत्म कर बेंगलुरु में आयोजित एशिया Oceania चैंपियनशिप 2023 में नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
(Major Shashi Mehta Biography)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ की सिद्धि पंत का क्रिकेट टीम में चयन, आप भी दें बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top