उत्तराखण्ड हल्द्वानी
उत्तराखंड: कहानीकार अमृता पांडे को मिलेगा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान CM करेंगे सम्मानित
1 min read
Amrita Pandey Uttrakhand literature award: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मानित, पिछले वर्ष प्रकाशित उनके कथा संग्रह ‘सिसकती साॅंकलें’ के लिए मिलेगा पुरस्कार…
राज्य की महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां उत्तराखंड की महिलाएं अपनी सफलता का परचम न लहरा रही हो।आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी अमृता पांडे की, जिन्हें उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- देवभूमि की दो सगी बहनों ने बढ़ाया मान एक बनी नर्सिंग ऑफिसर तो दूसरी असिस्टैंट प्रोफैसर
बता दे कि उनको यह पुरस्कार पिछले वर्ष प्रकाशित उनके कथा संग्रह ‘सिसकती साॅंकलें’ के लिए 30 जून को देहरादून मे दिया जाएगा।बताते चले कि हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल 2022 में ‘सिसकती साॅंकलें’ पुस्तक पर व्यापक चर्चा आयोजित की गई थी। अमृता पांडे मुख्यतया हिन्दी और कुमाऊनी भाषा में लिखती हैं।अमृता पांडे की रचनांए विभिन्न समाचार पत्रों में नियमित रूप से आलेखों के अतिरिक्त देश की लगभग सभी उत्कृष्ट पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होती हैं।अमृता पांडे ने 20 वर्ष शिक्षण और 8 साल आकाशवाणी में कंपीयर के तौर पर कार्य किया है।लेकिन अब वह पूरी तरह से अपना समय लेखन को समर्पित करती हैं। उनका प्रस्तावित उपन्यास ‘ साॅंझ का सूरज’ और प्रस्तावित कविता संग्रह ‘मन का भॅंवर’ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
