Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand monsoon 2026: अगले 4 दिन में उत्तराखण्ड पहुंचेगा मानसून भारी बारिश का अलर्ट जारी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand monsoon 2026: अगले 4 दिन में उत्तराखण्ड पहुंचेगा मानसून भारी बारिश का अलर्ट जारी
By
1 min read
Uttarakhand weather today uttarakhand rain alert today uttarakhand weather news today uttarakhand monsoon 2026 update उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले अलर्ट, 1 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश के आसार; 95 ब्लॉकों तक पहुंचा तीन महीने का राशन
Uttarakhand weather today: monsoon 2026 heavy rain barish yellow alert mausam update forecast: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों के भीतर, यानी 30 जून या 1 जुलाई तक मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में लगातार वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। संभावित मौसमीय चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।
पहाड़ों में अगले कई दिन सक्रिय रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है। कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि उधम सिंह नगर जिले में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
28 और 29 जून को इन जिलों में बढ़ेगी बारिश (uttarakhand Rain Alert)
28 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर वर्षा और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 29 जून को मौसम का असर और व्यापक होने की संभावना है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। बाकी पर्वतीय जिलों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान बिजली गिरने, तेज बारिश के दौर और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
30 जून से पूरे उत्तराखंड में सक्रिय होगा मानसून (uttarakhand Monsoon Update)
मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून से 3 जुलाई तक उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 30 जून को विशेष रूप से पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
1 जुलाई को पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान (uttarakhand Heavy Rain Warning)
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। पूरे प्रदेश में गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
मानसून की उत्तरी सीमा उत्तराखंड की ओर बढ़ी (uttarakhand Southwest Monsoon)
27 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंच चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं और अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।
सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड पर (uttarakhand weather Disaster Preparedness)
संभावित भारी बारिश, भूस्खलन और सड़क अवरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण किया जा चुका है ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासनों को भी संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील (uttarakhand monsoon 2026 Public Advisory)
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने तथा बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की अपील की गई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए आगामी कुछ दिन उत्तराखंड के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक सतर्कता और लोगों की सावधानी दोनों ही किसी भी संभावित जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड अपने घर का सपना होगा साकार महज 3 लाख में मिलेंगे फ्लेट
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Asit Kumar Modi Rudraprayag: TMKOC निर्माता असित मोदी पहुंचे त्रियुगीनारायण मंदिर
1 min read Rudraprayag news today Tarak Mehta ka ooltah chashma asit Kumar Modi Trijuginarayan temple uttarakhand news‘तारक मेहता का…
Read More
Bageshwar news today: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड का खुलासा आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
1 min read Bageshwar principal murder case Bageshwar crime news today gic bhatkhola principal dayanand tamta murder case nawal kishor…
Read More
Uttarakhand: देहरादून के सात मोड़ में 4369 पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी का बड़ा फैसला
1 min read Dehradun tree cutting protest||Dehradun Halts Tree Felling at Seven Bend: CM Pushkar Singh Dhami Says No Cutting…
Read More
Indian Airforce News: नारनौल के भारतीय वायुसेना के जवान भरतराज भारद्वाज की दर्दनाक मौत….
1 min read |Indian Air Force News Soldier Bharatraj Bhardwaj Dies in Duty Accident at Naliya Air Force Station, Gujarat|…
Read More
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में बारिश का हो गया रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!
1 min read |Uttarakhand Rain News IMD weather update Hindi|| Mausam Samachar| उत्तराखंड में तीन दिन भारी बारिश का खतरा,…
Read More
Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त
1 min read Uttarakhand govt job utt arakhand nursing officer vacancy uttarakhand nursing adhikari age limit उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
