Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 14 मार्च तक बारिश बर्फबारी का अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 14 मार्च तक बारिश बर्फबारी का अलर्ट
By
1 min read
Uttarakhand Weather today: mausam update rain alert forecast mid March 2026: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदानों में तेज धूप से बढ़ा पारा
Uttarakhand Weather today: mausam update rain alert forecast mid March 2026: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है तो कहीं आसमान में आंशिक बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। इसी बीच पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
पहाड़ से मैदान तक तापमान में उछाल
राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। कुमाऊं के मुक्तेश्वर में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो इस क्षेत्र के लिए असामान्य रूप से अधिक माना जा रहा है और कई मैदानी शहरों के बराबर पहुंच गया है।
राजधानी देहरादून में भी दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है।
कई जिलों में हल्की बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं। दूसरी ओर राज्य के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
बादलों और धूप की आंख-मिचौली
रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। शाम के समय हल्की हवा चलने से मौसम कुछ राहतभरा महसूस हुआ, हालांकि देर शाम तक वर्षा नहीं हो सकी। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया।
अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च से 14 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
देहरादून: अधिकतम 30.9, न्यूनतम 18.4
ऊधमसिंह नगर: अधिकतम 30.7, न्यूनतम 15.8
मुक्तेश्वर: अधिकतम 28.2, न्यूनतम 9.3
नई टिहरी: अधिकतम 22.4, न्यूनतम 10.3
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के महीने में तापमान का यह उतार-चढ़ाव सामान्य मौसमी बदलाव का हिस्सा है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Social media ban india आंध्र प्रदेश कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन बने पहले राज्य
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
