UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बाइक सवार पति पत्नी को ट्रक ने रौंदा पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत
1 min read
Udhamsingh Nagar: दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर..
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की खबर आज फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर (Udhamsingh Nagar) जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे (Accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत ट्रक चालक को हिरासत में लेकर घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: विवाह समारोह से वापसी के समय गहरी खाई में जा समाई कार युवक की दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कृष्णा नगर खीरी निवासी दयानंद पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक से रुद्रपुर जा रहा थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक पुलभट्टा थाने के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक बेलगाम ट्रक चालक ने उन्हें भयंकर टक्कर मार दी। जिससे दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका उपचार अभी भी चल रहा है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
