UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand avalanche alert today: 5 जिलों में हिमस्खलन एवलांच का अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand avalanche alert today: in 5 district Pithoragarh Uttarkashi chamoli on 24 March 2026: पहाड़ों में बढ़ा खतरा: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, मौसम भी बिगड़ा
Uttarakhand avalanche alert today: in 5 district Pithoragarh Uttarkashi chamoli on 24 March 2026: उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और इसके साथ ही खतरे भी बढ़ने लगे हैं। ताजा हालात को देखते हुए रक्षा भू-भौतिकी अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने 5 जिलों में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इन जिलों में ज्यादा खतरा
डीजीआरई द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का स्तर-दो (मध्यम खतरा) दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि छोटे हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है, जो अचानक खतरा पैदा कर सकते हैं। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए स्तर-एक (कम खतरा) बताया गया है, लेकिन यहां भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
लोगों को दी गई अहम सलाह
विशेषज्ञों ने साफ तौर पर कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचा जाए। खासकर ट्रैकिंग, पशुपालन या अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम का बदला मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 24 से 29 मार्च तक कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर आगामी 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में तेज गर्जना, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ बना वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि तापमान में गिरावट और मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather live: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
