Connect with us
Haldwani cylinder blast live news today
सांकेतिक फोटो Haldwani cylinder blast today

Home / उत्तराखण्ड / Haldwani live news today: हल्द्वानी खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Haldwani live news today: हल्द्वानी खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

1 min read

Haldwani cylinder blast today: रसोई में खाना बनाते समय धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दम्पति समेत दो बच्चे आग मे झुलसे…….

Haldwani cylinder blast today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर रसोई में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर धमाके के साथ फटा है जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते चले आग मे झुलसे दम्पति के साथ दो छोटे बच्चे भी शामिल है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गैस की पाइप लीक होने के कारण हुआ है।
यह भी पढ़ें- Almora news live today: अल्मोड़ा घर की रसोई में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फटा

haldwani latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के मुखानी क्षेत्र के जयदेवपुर निवासी कमल सिंह रावत अपनी पत्नी दुर्गा रावत के साथ बीते बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रसोई में खाना बनाते वक़्त उनका हाथ बंटा रहे थे। जबकि इस दौरान उनका 8 वर्षीय बेटा आकाश और 5 वर्षीय बेटी रिया वहीं पर खेल रहे थे। तभी इस दौरान अचानक से तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और सिलेंडर के फटते ही घर मे आग लग गई। जिसकी चपेट में चारों लोग आ गए और उनकी चीख पुकार मच गई। तभी चीख पुकार सुनते ही उनके पड़ोसी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्होंने बिना देरी के इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गैस सिलेंडर भराने जा रहे बाईक सवार पति पत्नी की बाईक हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

haldwani news live today पुलिस के पहुंचने से पहले पड़ोसियों ने किसी तरह आग से घिरे परिवार को बाहर निकाला तथा तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि दंपति 40% से अधिक झुलस गए हैं जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर का पाइप काफी समय से लीक कर रहा था जिसकी वजह से यह हादसा घटित हुआ है। बताते चले हादसे मे झुलसे कमल सिंह भारतीय सेना के जवान है। बरहाल प्रशासन ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है वहीं उन्होंने घायलों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड Fiber gas cylinder: अब नहीं फटेगा गैस सिलेंडर, कम वजनी फाइबर सिलेंडर दिलाएगा निजात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top