Connect with us
Uttarakhand weather forecast news Rain Alert
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather forecast news)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Weather Forecast News: उत्तराखंड में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand Weather Forecast News: उत्तराखंड में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather forecast news : प्रदेश के कई इलाकों में मौसम लेगा करवट, बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी..

Uttarakhand weather forecast news Rain Alert: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है जिसके चलते प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कभी अचानक से बारिश देखने को मिल रही है जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय चटक धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है जिससे लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि शाम के समय अधिकांश इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज 25 जुलाई की रात्रि से रुद्रप्रयाग बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जनपदों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: 27 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो आगामी 26 जुलाई को राजधानी देहरादून चंपावत ,नैनीताल जिले के कुछ कुछ इलाकों में  भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है। वहीं आगामी 27 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ जिले के कुछ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं शेष जनपदों के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने समेत वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है।

28 व 29 को बारिश का अलर्ट ( Uttarakhand rain alert) 

आगामी 28 जुलाई को राजधानी देहरादून टिहरी नैनीताल बागेश्वर इन चार जनपदों के कुछ-कुछ इलाकों में बहुत अधिक बारिश की संभावना जताई गई है जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि राज्य के पौड़ी रुद्रप्रयाग चमोली चंपावत पिथौरागढ़ उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में वर्षा की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। 29 जुलाई की अगर बात करें तो राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले के कुछ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top