UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदला मौसम बूंदाबांदी शुरू अंधड़ ओलावृष्टि का अलर्ट
1 min read
Uttarakhand weather news today : नवरात्रि के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज, मसूरी नैनीताल में बारिश, अधड ओलावृष्टि का अलर्ट
Uttarakhand weather news today: mausam update rain drizzle begins, storm and hailstorm alert latest update live : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों मे हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का देखने को मिल रही है। बताते चले मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे गर्मी का आभास कम हो रहा है। बताते चलें उत्तराखंड के चारों धाम बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री में आज गुरुवार बर्फबारी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड मौसम बारिश बर्फबारी आंधी का आरेंज येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो आज 19 मार्च को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण आज गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन राजधानी देहरादून के मसूरी नैनीताल, बागेश्वर ,कोटद्वार में बारिश देखने को मिली जबकि पूरे प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के 3000 मी व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बरकरार है। इसके साथ ही हरिद्वार उधम सिंह नगर ,देहरादून टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली, अल्मोड़ा बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने का अंदेशा जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
20 मार्च को भी देहरादून उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार ऊधम सिंह नगर के साथ ही टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जनपदों में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
