Connect with us
Uttarakhand weather update: rain snowfall alert yellow orange march 2026 mausam forecast breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather update)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड मौसम बारिश बर्फबारी आंधी का आरेंज येलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड मौसम बारिश बर्फबारी आंधी का आरेंज येलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather update  : उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी बारिश और आंधी की चेतावनी, कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी..

Uttarakhand weather update: rain snowfall alert yellow orange march 2026 mausam forecast breaking news today  : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है ,जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बीते दिनों प्रदेश मे हुई बारिश के कारण कहीं ना कहीं प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather news: बारिश बर्फबारी से लौटी ठंड, चांदी सी चमकी हसीन वादियां

इसी बीच आज बुधवार को भी मौसम ने करवट लेता हुआ नजर आने वाला है, जिसके कारण आने वाले दिनों भी मौसम मे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताते चले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश की बौछार और तेज आंधी तूफान का दौर भी जारी रह सकता है। उत्तराखंड के अलावा 18 मार्च से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसका असर पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा तक रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो आज 18 मार्च को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं 40 -50 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 19 मार्च को प्रदेश के हरिद्वार ,उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी पौड़ी ,नैनीताल एवं चंपावत जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली अल्मोड़ा ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने समेत तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए यलो अलर्ट रखा गया है।

20 मार्च को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जिले समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

21 मार्च को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग , चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी रहने वाला है। बताते चले 18 मार्च से 21 मार्च को मौसम बदलाव के दौरान 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी बरकरार है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top