Connect with us
Uttarakhand weather Mausam update heavy rain alert august month 2025 today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather alert August)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: 8 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: 8 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather alert August  : प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी, रहें सावधान..

Uttarakhand weather Mausam update heavy rain alert august month 2025 today  : उत्तराखंड में इन दिनों गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊं मंडल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कभी धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है तो कभी अचानक से बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मानसून के कारण हो रहे इस बदलाव के चलते प्रदेश के लोगों को कुछ हद तक उमस से राहत तो मिली ही है लेकिन बारिश के कारण मौसम सुहावना भी हो गया है। आने वाले दिनों की अगर बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलने वाला है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather Forecast News: उत्तराखंड में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मानें तो 3 अगस्त को राजधानी देहरादून ,बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ,जबकि प्रदेश के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी नैनीताल जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है वहीं शेष जनपदों में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 व 5 को भी बारिश

4 अगस्त यानि सोमवार को नैनीताल चंपावत एवं बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी पिथौरागढ़ ,पौड़ी ,उधम सिंह नगर जिले समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में 5 अगस्त को नैनीताल ,चंपावत बागेश्वर एवं देहरादून के कुछ-कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि पौड़ी हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं से सभी जनपदों में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

6 , 7 , 8 को बारिश का अलर्ट

6 अगस्त की अगर बात करें तो देहरादून बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने समेत बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है। वही 7 और 8 अगस्त को राज्य के सभी जनपदों में वर्षा की बौछारें पडने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top