Connect with us
Uttarakhand Weather news: Orange alert issued for heavy rain in 5 districts for today.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: बुधवार को फिर बरसेगा मौसम का कहर, 5 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: बुधवार को फिर बरसेगा मौसम का कहर, 5 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather rain alert: आज इन पांच जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट…

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को एक बार फिर भारी बारिश होने की आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इस संबंध में जारी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बुधवार 10 अगस्त को राज्य के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इन जिलों के कुछेक क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
(Uttarakhand weather rain alert)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में अतिवृष्टि से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की आंशका है। खासतौर पर देहरादून, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। उन्होंने आम जनमानस से आपातकालीन परिस्थितियों में ही बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने की अपील की है।
(Uttarakhand weather rain alert)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: तेज गर्जना के साथ पहाड़ दरकने से क‌ई मवेशियों की मौत, देखें भयावह विडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top